हरदोई जिले में कटरी के इलाके में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए निकले सांसद जयप्रकाश और सवाईजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मुसीबत में फंस गए। दोनों जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों और कुछ समर्थकों के साथ अरवल से सुदनीपुर मोटर बोरट से जा रहे थे। इसी दौरान मोटर बोट का मोटर ही बंद हो गया। तकरीबन पांच मिनट तक मोटर बंद होने के कारण बोट फंसी रही। इसके बाद बोट स्टार्ट होने से इसमें सवार लोगों ने राहत की सांस ली। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि मोटर में कचड़ा फंस गया था। कचड़ा निकलते ही मोटर बोट स्टार्ट हो गई।