गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म पर चार हैंडपंप लगे है जो खराब हैं। विकल्प के रूप में शौचालय में लगी पानी की टंकी से ही पीने की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में यात्री अशुद्ध पेयजल पीने के लिए मजबूर हैं। रेलवे स्टेशन पर 10 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है। इसके अलावा सिग्नल न होने पर कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें भी रुक जाती हैं। यात्रियों के पीने के पानी के लिए स्टेशन पर कोई उचित व्यवस्था नहीं है। एक से तीन नंबर प्लेटफार्म के बीच चार इंडिया मार्का हैंडपंप खराब लगे हैं। प्लेटफार्म एक पर बने शौचालय की पानी की टंकी से ही काम चलाया जा रहा है। कई यात्रियों ने इस पर विरोध भी जताया और स्टेशन अधीक्षक से शिकायत भी की है। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि इसकी जानकारी अधिकारियों को दे चुके हैं। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।