फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: संत रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर काशी से अमृतसर तक सजेगा नगर कीर्तन

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 23 May 2026 06:37 PM IST

संत शिरोमणि भगत रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव के अवसर पर 13 नवंबर 2026 को काशी से गुरबानी मार्ग नगर कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों और मार्ग निर्धारण को लेकर पंजाब से सद्गुरु रविदास वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कानपुर पहुंचा। सोसाइटी के प्रधान सरदार गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पहुंचे जत्थे ने उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, मीरी पीरी सेवा दल के सरदार सुरिंदर पाल सिंह और सरदार मंजीत सिंह चड्ढा से मुलाकात कर यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि 13 नवंबर को यह यात्रा काशी विश्वनाथ से सुबह प्रारंभ होगी। यात्रा प्रयागराज और फतेहपुर होते हुए शाम करीब पांच बजे कानपुर पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाली जाएगी। कानपुर पहुंचने पर यात्रा गुमटी गुरुद्वारा और गुरुद्वारा रंजीत नगर होते हुए शहर में विश्राम करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें