बिठूर थाना क्षेत्र के इश्वरीगंज गांव में शनिवार देर रात राजनैतिक प्रतिद्वंद्वता और वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में जिला पंचायत सदस्य नेहा निषाद की तरफ से करीब आधा दर्जन, जबकि ग्राम प्रधान पक्ष की तरफ से करीब तीन लोग घायल हुए। जिला पंचायत सदस्य पक्ष की तरफ से ग्राम प्रधान संतोष निषाद समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद और बिच्छू गैंग के सदस्यों के खिलाफ बिठूर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला पंचायत सदस्य नेहा निषाद के ससुर व पूर्व प्रधान यदुनाथ सिंह के मुताबिक वे गांव में विधायक निधि से एक रास्ते की पुलिया के निर्माण करवा रहे है। इसी को लेकर ग्राम प्रधान खुन्नस मानता है