घाटमपुर के शाखा जनवारा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक नरेश को कुचल दिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर मुगलरोड पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। एसीपी और एसडीएम के नियमानुसार सहायता और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।