गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 55 सेंटीमीटर ऊपर है। सप्ताह भर पहले के मुकाबले जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में पानी कम हुआ है। लेकिन यहां रहने वालों की दुश्वारियां बरकरार हैं, जहां जलभराव है, वहां लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। जिन मोहल्लों में पानी कम हुआ है, वहां कीचड़ व गंदगी से लोग परेशान हैं। शनिवार को 36 नावों को हटाया गया अब सिर्फ 20 नाव ही विभिन्न क्षेत्रों में लगी है।