फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब किसी और से कर रहा शादी

शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Nov 2025 07:58 PM IST

कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में स्थित एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने युवती को काफी मशक्कतों के बाद शांत कराया। वही हंगामा देख गेस्ट हाउस में मौजूद रिश्तेदार वहां से भाग निकले। कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र की रहने वाली एलएलबी की छात्रा ने बताया कि 8 महीने पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से रूरा के रहने वाले सचिन यादव से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उसको जानकारी हुई कि सचिन यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। सचिन 6 महीने से शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो सचिन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने मई 2025 को थाना अकबरपुर में सचिन के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करवाया। मुकदमे की जानकारी होने पर सचिन मुक़दमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जिसपर युवती के परिजन और सिपाही सचिन यादव के परिजन के बीच समझौता हुआ कि 4 दिन में वह शादी करेंगे। इसके दो दिन बाद सचिन फरार हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें