देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को नर्वल तहसील क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर जमदा पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम निर्माण को लेकर कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे महाराजपुर के जमदा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर भी पहुंचे और वहां की जमीन का निरीक्षण कर मंदिर को दोबारा भव्य रूप में बनाने का निर्देश दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रामनाथ कोविंद ने मंदिर में दर्शन किए और कहा कि जिस तरह देश में बड़े बड़े मंदिर बने हैं। उसी तरह गंगा किनारे स्थित इस मंदिर का भी विशाल आकार होगा। मंदिर के पुजारी के अनुसार यह मंदिर लगभग 40 बीघा भूमि में फैला होगा और जल्द ही इसके निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ने आश्रम निर्माण के लिए भी जगह चिन्हित की जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।