कानपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारियों का अभ्यास करने के लिए गुरुवार को सरसैया घाट, कटरी शंकरपुर और बिल्हौर के नानामऊ घाट पर मॉक ड्रिल की गई। इस दाैरान सरसैया घाट पर लोगों से भरी नाव को गंगा नदी में पलटाया गया। बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम ने डूब रहे लोगों को बचाया। वहीं, माैके पर एंबुलेंस पहुंची, जिससे सभी को उर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मॉक ड्रिल में बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम, सेना के जवान, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल रहे।