फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में बाढ़ से 35 मोहल्लों में घुसा पानी, नावों से आवागमन

उफनाई गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा। बुधवार को दो सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर पानी बह रहा था। लगातार जलस्तर बढ़ने से 35 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 25 हजार की आबादी दुश्वारियां झेल रही है। इन मोहल्लों में लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से 85 नावें लगाई गई हैं। वहीं, घरों में पानी पहुंचने से कई परिवार छतों पर गृहस्थी का सामान रखकर गुजर बसर कर रहे हैं। कुछ परिवार पलायन कर नाते रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें