कानपुर के सरसौल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 30 करोड़ की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज की दीवारें महज दो साल के भीतर धंसने लगी हैं। जुलाई 2024 में जनता को समर्पित इस ब्रिज के जोड़ों और दीवारों से आरसीसी के टुकड़े टूटकर नीचे गिर रहे हैं, जिससे बरसात के मौसम में राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।