बीते करीब चार दिनों से कानपुर में पारा 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तेज धूप की वजह सब्जियां उगाने वाले किसानों को हर तीसरे दिन सब्जियों के पौधों में पानी देना पड़ रहा हैं। कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में सब्जियां उगाने वाले किसान सतीश कुशवाहा ने बताया मिर्ची, बैंगन, लौकी, करेले और खीरे के पौधे तेज धूप की वजह से मुरझाने लगते हैं। इसीलिए हर तीसरे दिन सिंचाई कर रहे हैं। सिंचाई करने से लागत भी बढ़ गई है।