फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नशे में युवक ने पार्क में लगे बेंच में गर्दन फंसाई, पुलिस ने बचाया

Vikas Kumar Updated Mon, 08 Apr 2024 08:52 PM IST

कानपुर के स्वरुपनगर स्थित रामलीला मैदान में पड़ी बेंच पर रविवार रात एक युवक सो रहा था। सोते समय किसी तरह उसकी गर्दन बेंच में फंस गई। गर्दन निकालने की कोशिश में वह बुरी तरह फंस गया और चीख-पुकार मचाने लगा। देर रात एक बजे करीब पार्क से आवाजें आती देख इलाके के लोगों ने स्वरूपनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों संग इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और एसआई कवींद्र खटाना पहुंचे। सूझ-बूझ से पुलिसकर्मियों ने युवक की फंसी गर्दन को बेंच से सकुशल निकाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें