फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर को याद किया, धूमधाम से मनाई गई जयंती

शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Apr 2025 10:06 PM IST

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। गंगाघाट कोतवाली गेट से बाइक रैली निकाली। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। नगर के 11 स्थानों पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सभाएं की गई। सीताराम कालोनी स्थित पंच शील बुद्ध विहार पार्क में पंच शील बुद्ध विहार संस्थान के तत्वावधान में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान राजेंद्र गौतम, बद्री प्रसाद, देवी चरण, अजय पाल, विशाल, रेखा, मालती, प्रभात, गंगाराम, योगेंद्र गौतम, आकाश गौतम व मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे। सपा नेता धर्मेंंद्र यादव, वीरेंद्र शुक्ला, उमालाल यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें