मर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से मनीराम बगिया क्षेत्र में भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का ससम्मान भू विसर्जन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। व्यापारियों और ग्राहकों को मूर्ति एकत्रीकरण और विसर्जन की जानकारी के लिए पर्चे भी वितरित किए गए। बताया गया कि 25 अक्तूबर को पूजित मूर्तियों का स्टाॅल लगाकर एकत्रीकरण किया जाएगा जहां वह लोग मूर्तियां दे सकते हैं। मूर्तियों का 26 अक्तूबर को ससम्मान भू-विसर्जन किया जाएगा। जया विंध्या इलेक्टिकल्स के हिमांशु गुप्ता की अगुवाई में चलाए गए अभियान में बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इस दाैरान मनीराम बगिया, बिजली बाजार, गया प्रसाद लेन और घुमनी बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। युवा परिवार के महामंत्री वरुण ओमर ने लोगों से कहा कि स्वच्छता व धार्मिक परंपराओं के समन्वय से ही समाज में सकारात्मक परिर्वतन संभव है।