कानपुर के बांसमंडी कोपरगंज स्थित मिट्टी के बर्तनों के बाजार में दीपावली के पावन पर्व को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में पारंपरिक और फैंसी दीयों की भारी मांग है। व्यापारी कौशल समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि थोक बाजार में डिजाइनर दीये 100 से 200 प्रति सैकड़ा (100 पीस) और साधारण दीये 60 से 65 प्रति सैकड़ा की दर से बिक रहे हैं। इसके अलावा कलश और कच्चे दीये भी बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे हैं। थोक और फुटकर दरों में करीब दोगुने का अंतर देखा जा रहा है।