कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जागेश्वर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले और कई खामियां भी मिलीं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।