कानपुर में घाटमपुर व सजेती थाना क्षेत्र के बार्डर पर भैरमपुर व पुषुपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला है। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस का अंदाजा है कि अधेड़ की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। मौके पर फैले खून से भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव को यहीं लाकर चेहरा ईंट से कुचला गया है। मौके पर पहुंचे बेटे नीटू ने उसकी पहचान थाना सजेती के जमालपुर निवासी परशुराम यादव के रूप में की है। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।