सर्दी के मौसम में गिर रही ओस और कोहरा न केवल इंसानों बल्कि बेजुबान जानवरों के लिए भी मुसीबत बन रहा है। खुले में रखा चारा कोहरा से भीग कर सड़ चुका है। नमी के कारण भीगे चारे में सूक्ष्म फंगस पैदा हो चुका है। चारे को खाते के बाद मुंह में छाले पड़ रहे हैं। भीतरगांव पशु चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण कटियार ने पशुपालकों को आगाह करते हुए कहा कि मुंह में संक्रमण बढ़ने पर मवेशी खाना-पीना छोड़ देते हैं। जिससे उनकी स्थिति बिगड़ जाती है और समय पर इलाज न मिलने पर उनकी मौत भी हो रही है।