आगामी चुनावों और प्रशासनिक शुद्धिकरण के मद्देनजर कानपुर निर्वाचन विभाग के तहसील नरवल ने एक बड़ा कदम उठाया है। नरवल तहसील के वह गांव जो घाटमपुर विधानसभा में आते हैं ऐसे 12 गांवों में सक्रियता दिखाते 731 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक निश्चित समय सीमा के भीतर तहसील कार्यालय या संबंधित बीएलओ के पास अपने दस्तावेज जमा करने होंगे। यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए जाएंगे।