फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में युवक व युवती के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के किशवा दुरौली के जंगलों में गुरुवार दोपहर युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी, जबकि युवती की पहचान नहीं हुई।  खेतों की ओर गए किसानों ने शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को एक पानी भरे खेत में युवक और कुछ दूरी पर युवती का शव मिला। पुलिस ने शवों के पास से जहरीले पदार्थ की चार पुड़िया व दो गिलास बरामद किए। फॉरेसिंक टीम ने नमूने संकलित किए। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि फॉरेसिंक टीम ने जेब में पड़े आधार से मृतक युवक की शिनाख्त जरी खरतला थाना राजपुर के उमाकान्त (22) पुत्र महावीर के रूप में हुई। थाना राजपुर को सूचना दे दी गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें