धार्मिक नगरी बिठूर आज भी रामायण काल से जुड़ी कई पौराणिक मान्यताओं और धरोहरों को अपने भीतर संजोए हुए है। इन्हीं में से एक है ब्रह्मवर्त घाट स्थित चिपड़ेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के पास मौजूद प्राचीन खूंटेनुमा आकृति, जिसे श्रद्धालु रामायण काल की महत्वपूर्ण निशानी मानते हैं।