फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ओवरटेक विवाद में बीच सड़क तांडव; साइकिल सवार को पीटा, वीडियो वायरल

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 01:15 PM IST

नजीराबाद थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर बीच सड़क दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक द्वारा ओवरटेक के दौरान साइकिल सवार को टक्कर लग गई। हादसे में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि साइकिल सवार के पैर में चोट आई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मारपीट के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें