फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मार्जिनल बांध, पोनी रोड चौड़ीकरण व आरती स्थल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 11:29 PM IST

मोहल्ला शक्तिनगर में गंगा नदी का कटान रोकने के लिए मार्जिनल बांध बनाने, पोनी रोड का चौड़ीकरण व आनंद घाट पर वाराणसी की तर्ज पर आरती स्थल निर्माण के लिए गुरुवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भूमि पूजन किया। बाइक रैली निकालकर लोगों को नगर में कराए जा रहे कामों के बारे में बताया गया। बाइक रैली का मरहला चौराहे से नवीन गंगापुल मोड़ तक जगह-जगह स्वागत किया गया। बाद में आनंद घाट पर मां गंगा की महाआरती की गईं। सदर विधायक पंकज गुप्ता गुरुवार को अपनी कार से मरहला चौराहा पहुंचे। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मरहला चौराहा से बाइक रैली निकालते हुए काफिला नवीन गंगापुल मोड़ आनंद घाट की ओर बढ़ा। शक्ति नगर के तटीय क्षेत्र पहुंच कर मार्जिनल बांध निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें