फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर के भदरस के ग्राम प्रधान दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे विशेष अतिथि

भदरस ग्राम पंचायत के प्रधान जय नारायन सिंह स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश से चार चार ग्राम प्रधानों को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन व जल शक्ति मंत्रालय की ओर से बुलाया गया है, इनमें जय नारायन सिंह भी हैं। अपनी ग्राम सभा में पानी व स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें यह मौका मिला है। स्वच्छ भारत मिशन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश से चार ग्राम प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में नामित किया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से चारों प्रधानों की प्रेरणादायी उपलब्धियों की एक पुस्तिका भी प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें