नजीराबाद थाने के नजदीक कार सवार चार लोगों ने बीच सड़क पर खुलेआम दबंगई दिखाई। बीच सड़क पर कार खड़ी कर खरीदारी करने लगे। जाम लगने पर भी दबंगों ने कार किनारे नहीं की। उल्टे, चालक से कार किनारे करने के लिए कहने आए व्यक्ति को ही सवारों ने घेर लिया। लोगों ने कार हटाने को कहा तो कार में सवार असलहाधारी ने बंदूक दिखाकर धमकाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी स्वरूपनगर ने वाहन मालिक और शस्त्रधारक का पता लगाकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।