सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिल्हौर थाना पुलिस ने नानामऊ तिराहे पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया है। पुलिस ने बताया कि यह व्यवस्था सोमवार रात तक लागू रहेगी। इस दौरान ट्रक और अन्य भारी वाहनों को जीटी रोड हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ा कराया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और यातायात को सुचारु रूप से संचालित करते रहे। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें सुरक्षित रास्ते से निकाला गया।