शुक्लागंज में नगर के मोहल्ला भातू फार्म में रविवार रात बाबा श्री खाटू श्याम महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजन के बीच जमकर श्रद्धालु झूमें। कार्यक्रम के बीच हुए प्रसाद वितरण में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव देखने के लिए दूर दराज से लोग यहां पहुंचे। स्थानीय लोगों द्वारा खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन रविवार रात किया गया, समाज सेवी अंकुश सोनी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी महोत्सव को बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया।