फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरसौल स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार, डॉ. सुभाष सेठ, अतुल सिंह, वरुण कुमार और अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण, पोस्टर और विचार प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें