फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला में कृष्ण जन्मोत्सव का किया मंचन

कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म मंदिर की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर श्री सनातन धर्म सभा की ओर से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार से पांच दिवसीय रासलीला की शुरुआत हुई। वृंदावन स्थित श्रीबृज माधुरी लीला संस्थान के स्वामी लक्ष्मण शर्मा 20 साथी कलाकारों के साथ पांच दिन तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन करेंगे। पहले दिन कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का संगीतमय मंचन किया। इसकी शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के पूजन-अर्चन और आरती से हुई। कलाकारों ने झांकियों के माध्यम से शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक रासलीला का मंचन किया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, मेरे राधा रमण गिरधारी, गिरधारी श्याम बलहारी और वृंदावन में डाल-डाल और पात-पात पर राधे-राधे होए जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें