अंबिकापुरम मोहल्ले के सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को वृंदावन धाम से आईं कथा व्यास अर्चना त्रिपाठी ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। साथ ही संदेश दिया कि व्यक्ति को सदैव सत्य की राह पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद की भक्ति के आगे भगवान को धरती पर आना पड़ा और उसकी मदद करनी पड़ी। ठीक उसी प्रकार जो भी व्यक्ति सत्य की राह पर चलता और ईश्वर के निकट बना रहता है, उसकी मुसीबत के समय मदद करने के लिए स्वयं भगवान किसी न किसी रूप में धरती पर आते हैं। इस दौरान संजय बाजपेई, संजय मिश्रा, दिनेश, कमलेश दीक्षित,श्यामू शुक्ला, डिंपल, मीनू व उज्जवल आदि मौजूद रहे।