कानपुर में अमर उजाला द्वारा आयोजित मां तुझे प्रणाम' रैली में अखंड हिंद फौज ने अपनी देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने सुरक्षाबलों की वर्दी पहनकर एक शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति में भारतीय सेना के पराक्रम और देश के प्रति समर्पण की भावना साफ नजर आ रही थी।