फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केक काट कर और पौधरोपण कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। एक दूसरे को केक खिलाकर अखिलेश के जन्म दिन की बधाई दी। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी के पास सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर केक काटा और एक दूसरे को खिलाते हुए बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष सपा धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जन्म दिन मनाने के साथ ही सपाई एकजुट होकर जनता की समस्या सुने और उनका निराकरण कराएं। इस मौके पर सुरेश पाल, उमालाल यादव, दीपक यादव, अनूप साहू, विशाल, राजन, रोहित, मिंटू निषाद, जावेद, शंकर, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें