अमर उजाला में ऐतिहासिक बारादरी घाट के पास लगे कूड़े के अंबार की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत हरकत में आ गई। शुक्रवार को नगर पंचायत ने सफाईकर्मियों की टीम लगाकर घाट के आसपास जमा कूड़े के ढेर हटवा दिए। सफाई अभियान के बाद बारादरी घाट के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह साफ नजर आया। इससे स्थानीय लोगों और घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली।