फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुरुषोत्तम पुत्र घसीटे लाल, निवासी ग्राम सरांय तिलशहरी खुर्द, थाना महाराजपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दबिश देते हुए अभियुक्त को तिलशहरी गांव के पास से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुरुषोत्तम पर गैर इरादतन हत्या का गंभीर आरोप दर्ज है, जिसके चलते वह काफी समय से पुलिस को वांछित था। महाराजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें