कानपुर देहात में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे खोजाफूल गांव के पास नेशनल हाईवे पर राजस्थान के बालाजी से उन्नाव के शुक्लागंज जा रही तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।