गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अखलाख नगर और गांधी नगर में रविवार की शाम को लोगों ने आई लव मोहम्मद का पोस्टर हाथों में लेकर जुलूस निकाला। कानपुर में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेने पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। इस दौरान पुलिस मौजूद रही और जुलूस की वीडियोग्राफी भी की।