फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में दोपहर होते ही सन्नाटा, 87 मरीजों का इलाज कर दवाएं बांटी गईं

ऋषि नगर मोड़ स्थित न्यू पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह मरीजों की खूब भीड़ रही, लेकिन दोपहर होते ही सन्नाटा छा गया। जन आरोग्य मेले 87 मरीजों का इलाज कर दवाएं बांटी गईं। मौसम के बदलाव से बुखार, खांसी, एलर्जी, पेट-सिर दर्द के मरीज अधिक पहुंचे। सभी को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। न्यू पीएचसी के डॉ राजेश चंद्रा ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में मौसम ठंडा हो रहा है। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों में ब्लडप्रेशर का उतार-चढ़ाव, बुखार, खांसी, एजर्ली, पेट व सिर दर्द की दिक्कत ज्यादा हो रही है। बताया कि सुबह मरीजों की भीड़ रही, लेकिन दोपहर में दो बजे तक एक-दो मरीज ही पहुंचे। 87 मरीजों का इलाज कर इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखने के साथ ही एक समान मौसम में रहने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि एसी व कूलर का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें