फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी पीपर खेड़ा में 36 करोड़ कीमत की 18 बीघा सरकारी जमीन कराई गई मुक्त

कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत कटरी पीपर खेड़ा के मजरा ज़ुराखन खेड़ा के पास 18 बीघा सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाकर उसे जिला प्रशासन ने मुक्त कराया खाली कराई गई जमीन की कीमत 36 करोड रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर रहे ए आर ओ प्रशांत नायक ने बताया कि कटरी पीपर खेड़ा सर्वे क्षेत्र में स्थित पांच भूमि नंबरों पर जो की सरकारी जमीन में अभिलेखों में दर्ज है। जिस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर आज बुधवार दोपहर बाद कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से आधा सैकड़ा से अधिक छोटे-बड़े कब्जे हटाए गए जिसमें कई लोगों ने नींव भरा रखी थी व बाउंड्री वॉल कर रखी थी। वहीं सरकारी जमीन पर काबिज एक मकान मालिक को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दी गई है। साथ ही सरकारी जमीन पर बोई गई सरसों की फसल को स्थानीय प्रधान सचिव के सुपुर्द किया गया है। बताया कि खाली कराई गई जमीन की बाजारी कीमत करीब 36 करोड़ रुपए है। खाली कराई जमीन पर जल्द ही सरकारी बोर्ड लगाए जाएंगे। इस दौरान कोतवाली गंगा घाट फोर्स भी मौजूद रहा एवं सर्वे कानूनगो प्रेम प्रकाश, लेखपाल सर्वे फूलचंद, अभिषेक मिश्रा, महेंद्र पाल सिंह समेत अन्य कई राजस्व अधिकारी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें