फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर विमान हादसा: 50 मीटर दूर से देखा विमान का आखिरी सफर, 14 साल के अमन ने बताया पूरा घटनाक्रम

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 28 Aug 2026 08:14 PM IST

नत्थापुरवा गांव के बाहर खेत में गुरुवार को हुए ट्रेनी विमान हादसे का 14 वर्षीय अमन निषाद चश्मदीद गवाह बना। जिस खेत में विमान गिरा, अमन उस समय घटनास्थल से महज करीब 50 मीटर दूर भैंस चरा रहा था। अचानक उसकी नजर आसमान में उड़ रहे विमान पर पड़ी। अमन के मुताबिक विमान सामान्य तरीके से उड़ने के बजाय लहराता हुआ नीचे की ओर आने लगा। अमन ने बताया कि हादसे से कुछ पल पहले विमान करीब 200 मीटर दूर आसमान में दिखाई दिया था। वह हवा में लहराता हुआ तेजी से नीचे आया। अमन के मुताबिक करीब 15 सेकेंड के भीतर विमान खेत में बनी बाउंड्रीवाल से टकरा गया और क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें