कानपुर देहात के शिवली में Shiv barat कार्यक्रम में हिमांशु ने Shiv और मानसी ने parvati का रूप रखा। रथ पर सवार होकर कपालेश्वर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकली। बरात में गण, भूत-प्रेत बनकर बराती भी शामिल हुए और Shiv parvati के रूप में दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद वेदमंत्र पढ़कर उनका विवाह संपन्न कराया गया।