देश में बिजली की बढ़ती जरूरत और दूसरे क्षत्रों में परमाणु ऊर्जा की अहमियत को देखते हुए यूपी के कानपुर में पेपरलेस ‘इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन मैटेरियल साइंस’ का आयोजन किया गया। ये समारोह IIT कानपुर में आयोजित किया गया। आयोजन में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर यानी BARC, मुंबई के चेयरमैन डॉक्टर एस बनर्जी ने अपनी प्रेजेंटेशन में परमाणु ऊर्जा के महत्व और जरूरत को समझाया।