चीन के बाजारों को टक्कर देने के लिए कानपुर ने कमर कस ली है। कानपुर के कारीगरों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। यहां अब चीन से सस्ते खिलौने तैयार किए जा रहे है। और ये खिलौनें लोगों को खूब लुभा भी रहे है। इन खिलौनों की कीमतें भी चीन के बने खिलौने के मुकाबले काफी कम हैं। खिलौनों के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं ।