जहां भारत समेत दुनिया भर में वन्य जीव प्रेमी बाघों की घटती संख्या से चिंतित हैं, वहीं कानपुर चिड़ियाघर के ब्रीडिंग सेंटर से लगातार सकारात्मक खबरें एनिमल लवर्स को खुश कर रही हैं। तीन महीने पहले कानपुर चिड़ियाघर में बाघिन त्रुशा ने चार शावकों को जन्म दिया था। अब यहां पर कुल मिलाकर 11 बाघ और बाघिन हैं।