यूपी के कानपुर में पुलिस की गुंडई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के पनकी इलाके के पतरसा गांव में रहने वाले लोगों का आरोप है कि कुछ पुलिसवाले चेहरा ढक कर आये और महिलाओं-बच्चों से मारपीट शुरू कर दी। पुलिसवाले जेवर और रुपये भी लूटकर ले गए। 100 नंबर पर फोन करने पर पता चला कि ये बर्रा पुलिस के जवान थे। पर ऐसा क्यों हुआ ये किसी को नहीं पता।