फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur में मां ने बेटे को तेज गाना बजाने से किया मना, तो 'बौखलाया' बेटा! ले ली मां की जान!

यूपी के कानपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। तेज आवाज में गाना सुन रहे नाबालिग बेटे को टोकना मां के लिए मौत का सबब बन गया। मां ने आवाज धीमी करने को कहा तो गुस्साए 12वीं के छात्र ने पहले मां से बदजुबानी की। फिर जब मां ने उसे दो थप्पड़ मारे तो नाराज छात्र ने मां का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया।

छोटा भाई जब स्कूल से लौटा तो उसकी नजर अधखुले दीवान में पड़ी मां पर पड़ी। पड़ोसियों की मदद से उसने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया। वारदात मंगलवार दोपहर को रावतपुर थाना क्षेत्र में हुई। 35 वर्षीय महिला लंबे समय से मार्केटिंग का काम करने वाले एक युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। उसके पति की करीब 17 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के 17 और 15 साल के दो बेटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें