पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पावर हाउस के लोहे के पुल के पास एक 35 साल की महिला का शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर उसे नहर में फेंका गया। महिला के पेट पर किसी धारदार हथियार से काटने का घाव मिला। शव की हालत खराब हो जाने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।