कानपुर के बाबुपुरवा में जंगली देवी के प्राचीन मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर पर धावा बोला और बड़े ही शातिराना तरीके से माता के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। वहीं चोरी से पहले चोरों ने माता के आगे हाथ भी जोड़े ।चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है , जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।