फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: छिबरामऊ सौ शय्या अस्पताल में बदहाली देख भड़के डीएम, सीएमएस को फटकार

कन्नौज छिबरामऊसौ शय्या अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ओपीडी और आईसीयू का निरीक्षण करने पर डीएम ने व्यवस्थाओं की बदहाली देख गुस्सा जताया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सुनील कुमार को फटकारते हुए कहा, “तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है, लगातार इतनी शिकायतें क्यों आ रही हैं?” डीएम ने अस्पताल परिसर, वार्ड, आईसीयू और डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट की जांच की। आईसीयू में कबाड़ भरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को कैंपस में रहने का आदेश दिया, ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें