कन्नौज के अलियापुर गंगा घाट और काली नदी पर बालू के अवैध खनन को लेकर खनन माफियाओं और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई जिसमें, हिंदू युवा वाहिनी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। बताया जा रहा है कि खनन माफिया की करतूत की जानकरी प्रशासन को देने की वजह से नाराज खनन माफियाओं ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।